Friday, November 13, 2026
16.1 C
Bhopal

नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया युवक

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके स्थित चमन महल के करीब एक युवक को 17 साल की नाबालिग किशोरी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने आरोपी कर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा। पुलिस की समझाइश के बाद आरोपी युवक और पहरेदारी कर रहे उसके दोस्त को पुलिस के हवाले किया गया। नाबालिग के बयानों के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक भोपाल की रहने वाली 17 साल की किशोरी पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसकी दोस्ती उबेज खान नाम के युवक से थी। उबेज शनिवार की शाम को घुमाने के बहाने किशोरी को करोंद से ईटखेड़ी चमन महल ले गया। उबेज की कार में उसका दोस्त अरमान खान पहले से सवार था।

कार में की छेड़खानी

चमल महल के बाहर आरोपी उबेज ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे धमकाने लगा। अरमान कार के बाहर खड़ा पेहरेदारी कर रहा था। स्थानीय लोगों को कार में अनैतिक गतिविधि का एहसास हुआ। तत्काल उन्होंने अरमान से पूछताछ की। उबेज को आपत्तिजक हालत में कार में देख उसे बाहर आने को कहा।

हिंदू संगठनों को को दी जानकारी

उबजे ने बाहर आते ही ग्रामीणों से बदसलूकी की। तब हिंदू संगठनों को मामले की सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे संगठन के लोगों ने युवती से पूछताछ की। तब उसने बताया कि आरोपी घुमाने के बहाने लाए और उसके साथ अश्लील हरकत की जा रही थी।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। तब हिंदू संगठन के नेता राजेश कुमार चौरसिया ने पुलिस बुलाई और आरोपियों को पुलिस के हवाले किया। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img