Sunday, July 12, 2026
27.8 C
Bhopal

उज्‍जैन में शरीर में हवा भरकर युवक की हत्या का प्रयास, हालत गंभीर

घट्टिया पुलिस थाना क्षेत्र के पानबिहार में अलीशा फूड फैक्ट्री, बांदका में काम करने वाले एक कर्मचारी ने विवाद में दूसरे कर्मचारी के मलद्वार में कंप्रेशर से हवा भर दी। इससे युवक की आंत फट गई। उसे उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय कमलसिंह राजपूत निवासी गांव उज्जैनिया फैक्ट्री में काम करता है। 16 फरवरी की शाम फैक्ट्री में ही काम करने वाले भारतसिंह चौहान ने कमलसिंह के मलद्वार में कंप्रेशर से हवा भर दी थी।

हवा के तेज प्रेशर के कारण कमल की आंत फट गई थी। कमल अभी ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। रविवार को पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया है।

दुष्कर्म पीड़ित महिला ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची को बेलन से पीटा, चीखी तो बाहर फेंक दिया

 बड़नगर के जूना शहर में रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित महिला ने अपनी डेढ़ वर्षीय बालिका को बेलन से पीट दिया। इसके बाद उसे जमीन पर पटक दिया। बच्ची जोर से रोने लगी तो उसे उठाकर बाहर फेंक दिया। पड़ोसियों ने इसका वीडियो बना कर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया।

बालिका को कब्जे में लेकर मातृछाया संस्था को सौंप दिया

चाइल्ड लाइन को भी शिकायत कर दी। चाइल्ड लाइन व पुलिस ने बालिका को अपने कब्जे में लेकर उसे मातृछाया संस्था को सौंप दिया है। महिला के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 व मारपीट की धारा 323 के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला पुलिस के अनुसार इस महिला के साथ डेढ़ साल पूर्व दुष्कर्म हुआ था। प्रकरण कोर्ट में चल रहा है।

Hot this week

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

Topics

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...

सीनियर सीए से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 21 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और मध्य प्रदेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img