Sunday, July 12, 2026
26.1 C
Bhopal

Russia attack on Ukraine: यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Russia attack on Ukraine: राज्य ब्यूरो, भोपाल। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। केन्द्रीय स्तर पर इस सारे अभियान का समन्वय पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े करेंगे। मध्यप्रदेश में पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी समन्वय करेंगे।

केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के संंयुक्‍त प्रयास

पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों और नागरिकों को वापस लाने के लिए केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश भी इस अभियान से जुडी है। यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के छात्रों और नागरिकों के पारिवारिक सदस्य या रिश्तेदार पार्टी द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 18001207044 एवं 8770310660 पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं।

छात्रों और नागरिकों की जानकारी अधिकारियों को मुहैया कराई जाएगी

पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश यूक्रेन में फंसे हुए मध्यप्रदेश के छात्रों और नागरिकों की जानकारी भारत सरकार के अधिकारियों को मुहैया कराएगी। ताकि उन्हें जल्दी से जल्दी सकुशल वापस लाया जा सके। सारे कार्य के समन्वय के लिए पार्टी ने ट्विटर हेंडल र्ञॅयचहयच बनाया है।

चितरंजन त्यागी को किया प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्न्त

भोपाल (राज्य ब्यूरो) मध्‍य प्रदेश सरकार ने अखिल भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नत कर दिया है। इसमें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक चितरंजन त्यागी और डा.अतुल कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।

पदोन्नति के साथ नवीन पदस्थापना के आदेश जारी

जानकारी के अनुसार वन विभाग ने दोनों अधिकारियों की पदोन्नति के साथ नवीन पदस्थापना के आदेश सोमवार को जारी कर दिए। चितरंजन त्यागी को प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास बनाया है। वहीं, डा.अतुल कुमार श्रीवास्तव की सेवाएं लघु वनोपज संघ से वापस लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख बनाया है।

Hot this week

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

Topics

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img