Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में 11 मीट दुकानें और एक फैक्ट्री सील

भोपाल नगर निगम ने बुधवार को 4 बड़ी कार्रवाई की। अवैध रूप से खुली 11 मीट दुकानों को सील कर दिया गया। वहीं, खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने और अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई।

जोन नंबर-20 के अंतर्गत एयरपोर्ट एवं आसपास के क्षेत्रों में मीट का विक्रय करने वालों के लाइसेंस चेक किए गए। बिना लाइसेंस अवैध व अनाधिकृत रूप से मीट बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 11 दुकानें सील की गई। निगम अमले ने चेतावनी भी दी कि पुनः बिना लाइसेंस मीट विक्रय करते पाये जाने पर और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 दवा विक्रेताओं से वसूला 10 हजार का जुर्माना जोन नंबर-5 के अमले ने ताजुल मसाजिद के आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों को तलाश कर स्पॉट फाइन की कार्यवाही की। निगम अमले ने खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने वाले जीत मेडिकल पर 5 हजार रुपए का स्पॉट फाइन वसूल किया।

साथ ही 3 अन्य दवा विक्रेताओं के विरुद्ध भी कार्रवाई कर कुल 10 हजार रुपए की राशि स्पॉट फाइन के रूप में वसूल की।

35 पशुओं को कांजी हाउस भेजा निगम के गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने बुधवार को सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 35 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा, जबकि 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्रवाई की गई।

हांका पार्टी ने 10 पशुओं को सड़कों से हांका। यह कार्रवाई बैरागढ़, लालघाटी, एयरपोर्ट रोड, कलेक्टर कार्यालय, वीआईपी रोड, कमला पार्क, श्यामला हिल्स, माता मंदिर, पिपलानी, अवधपुरी, अन्ना नगर, हबीबगंज, जंबूरी मैदान, खजूरी आदि इलाकों में की गई।

बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री सील

अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने दाता कॉलोनी क्षेत्र में बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को भी सील किया। वहीं, शिवनगर, 80 फिट रोड, एमपी नगर जोन-01, कोलार नहर, न्यू मार्केट इंडियन कॉफी हाउस, न्यू मार्केट नो व्हीकल जोन, लिंक रोड नं-1, 2 और 3, नेहरू नगर, दाता कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, कराेंद देवकी नगर, रेतघाट, कमला पार्क, कोलार मंदाकिनी चौराहा, सिग्नेचर 99, जेके हॉस्पिटल, दानिश चौराहा, अन्ना नगर, कॅरियर कॉलेज, जंबूरी मैदान, जंबूरी रोड, जिंसी चौराहा चौकी, अशोका गार्डन आदि जगहों से अतिक्रमण हटाया गया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img