Friday, July 17, 2026
33.3 C
Bhopal

महिला और दो साल की मासूम पर चाकू से हमला

ईटखेड़ी स्थित ग्रीनपार्क सिटी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते महिला और उसकी दो साल की मासूम बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की गर्दन और बच्ची के अंगूठे में गंभीर चोट आई है। घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कचनारिया (आष्टा) निवासी रेनू उर्फ सपना फूलमाली (29) अपने पति रितेश फूलमाली और दो बच्चों के साथ ग्रीनपार्क सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे उसी बिल्डिंग में रहने वाला युवक मुकेश रविदास (22) अचानक रेनू के घर में घुस आया। पुराने विवाद को लेकर वह रेनू से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने रेनू से मारपीट शुरू कर दी।

गर्दन पर चाकू मारा, गोद में बैठी बच्ची भी घायल हमले के दौरान मुकेश ने रेनू की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी गर्दन के पीछे गंभीर चोट आ गई। वहीं रेनू की गोद में बैठी दो साल की मासूम अनन्या के अंगूठे पर भी चाकू लग गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मुकेश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग चुका था। लोगों ने तुरंत घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कुछ ही घंटों में आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वारदात की वजह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

मप्र वक्फ बोर्ड विवाद: AIMIM ने अध्यक्ष के सामाजिक बहिष्कार का किया ऐलान

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...

भोपाल: डेयरी की आड़ में गौवंश वध का भंडाफोड़, मांस और हथियार बरामद

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार...

बीएसएफ जवान के सूने घर में बड़ी चोरी, 5 लाख का माल पार

​ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में चोरों...

खानूगांव सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर जानलेवा हमला: 65 दिन बाद पहली गिरफ्तारी

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित खानूगांव में...

Topics

पिता की दरिंदगी: 16 साल की किशोरी ने घर छोड़ा

​जबलपुर/शहडोल। पिता का साया बेटी के लिए सुरक्षा का...

विदिशा: कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा ₹8,000 का चालान

​विदिशा। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img