Wednesday, July 1, 2026
30.9 C
Bhopal

2 सितंबर 2025 : MP की फटाफट बड़ी खबरें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक में राज्य के समग्र विकास, स्वास्थ्य नीतिगत विषयों और प्रशासनिक फैसलों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 29 साल के महान आर्यमन मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के 68 साल के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष हैं।
शहडोल में शराब पी रहा युवक अचानक पानी में गिरा
शहडोल जिले सिंहपुर थाना क्षेत्र के केलमानिया बांध में पुलिस व रेस्क्यू टीम को एक युवक का शव मिला है, जिसकी उम्र 40 साल के आस पास होगी। जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोग केलमनिया बांध के ऊपर बैठकर शराब पी रहे थे।
IT ने भोपाल व इंदौर में साइंस हाउस के ठिकानों पर मारा छापा
आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह भोपाल, इंदौर और मुंबई सहित कई शहरों में एक साथ कार्रवाई करते हुए तीस से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस और इंदौर में उससे जुड़े सहयोगी संस्थानों पर हो रही है।
उमरिया में प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर दी जान
उमरिया में एक प्रेमी युगल ने रेलवे ट्रैक पर लेट कर मालगाड़ी से कट कर अपनी जान दे दी। मरने से पहले दोनों प्रेमी-प्रेमिका आपस में लिपट गए थे और इसी तरह रेलवे ट्रैक पर लेट गए थे। यह अनुमान रेलवे ट्रैक पर पड़ी उनकी कटी हुई लाश को देखकर लगाया गया है।
अगस्त में भोपाल एयरपोर्ट पर बढ़े हवाई यात्री
लगातार बारिश होने एवं वेडिंग सीजन नहीं होने के कारण भोपाल से हवाई सफर करने वालों की संख्या उम्मीद के अनुरूप नहीं बढ़ पा रही है। हालांकि, जुलाई के मुकाबले अगस्त में यात्री बढ़े हैं लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी की तमाम कोशिशों के बावजूद संख्या डेढ़ लाख तक नहीं पहुंच सकी है।

Hot this week

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

सुहागरात के अगले ही दिन गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, सीसीटीवी में कैद हुई भागते हुए की तस्वीर

​ग्वालियर। शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में शादी के...

पत्नी की धमकी से परेशान युवक ने लगाई सुरक्षा की गुहार, ‘नीले ड्रम में पैक करने’ की दी चेतावनी

​ग्वालियर। जिले के बिजौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुगलपुरा...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...

Topics

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img