Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

एक्सीडेंट में 3 की मौत, कार के 3 टुकड़े हुए

ग्वालियर में कार एक्सीडेंट में तीन दोस्तों की मौत हो गई। घायल दो दोस्त अस्पताल में भर्ती हैं। पांचों युवक शीतला माता के दर्शन कर लौट रहे थे। कार चला रहे युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है। उनकी कार इतनी तेज स्पीड में थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद उसके तीन टुकड़े हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह शहर के झांसी रोड थाना स्थित ग्वालियर-झांसी हाईवे पर सिथौली में हुआ। कार चला रहे संजय धाकड़ (24) और उसमें सवार विवेक जोशी (22), ऋतिक मांझी (22) की मौके पर ही मौत हो गई है। दो युवक अंकित व मोहिल घायल हैं।

शहर के विनय नगर, चंदन नगर, नदीपार टाल और थाटीपुर में रहने वाले पांच दोस्त संजय धाकड़ की कार से देर रात शीतला माता के दर्शन करने सातऊ की पहाड़िया पर गए थे। वापसी में संजय कार ड्राइव कर रहा था। शहर के बिल्कुल नजदीक सिथौली इलाके में तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई।

अचानक विचार बना और दर्शन करने निकल पड़े घायल अंकित ने बताया कि रात को अचानक संजय ने कहा कि चलो शीतला माता मंदिर चलते हैं। उसने एक बार ही कहा और सारे दोस्त तैयार हो गए। पहले पैदल जाने का विचार था, लेकिन संजय अपनी कार ले आया। माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि के साथ लंबी उम्र की कामना की।

पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करते थे युवक हादसे में जान गंवाने वाले ऋतिक के पिता महेश मांझी थाटीपुर में नाश्ते का ठेला लगाते हैं। ऋतिक बी .कॉम फाइनल ईयर का छात्र है। सुबह पिता के साथ ठेले पर काम करने के बाद दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक टोपी बाजार में एक सैंडविच शॉप पर जॉब करता था। विवेक भी एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कर्मचारी था, जबकि मृतक संजय धाकड़ टैक्सी चालक है। मूल रूप से वह श्योपुर का रहने वाला है, लेकिन अभी यहां विनय नगर में रह रहा है।

कार की हालत देखकर सहम गए लोग घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार की हालत देखकर पुलिस सहित अन्य सहम गए। कार के तीन टुकड़े हो चुके थे। उससे पता लगता है कि जब कार डिवाइडर से टकराई होगी तो उसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा होगी।

खुशी के दिन तीन घरों में पसरा मातम शुक्रवार को दुर्गा नवमी पर घरों में नवमी पूजन की तैयारियां चल रही थी। ऋतिक, संजय और विवेक जाेशी के घर पर भी खुशी-खुशी परिजन माता पूजन की तैयारी कर रहे थे। तभी उनके घर इस दर्दनाक हादसे की खबर पहुंचने से मातम पसर गया। घर की महिलाओं को नहीं बताया गया था कि हादसे में उनके बेटों की मौत हो गई है। मृतक शीतला माता मंदिर जाने से पहले घर पर बोल कर गए थे कि सुबह लौट कर कन्या पूजन करेंगे।

कुछ ही सालों में बन गए थे गहरे दोस्त मृतक ऋतिक, संजय और विवेक के अलावा घायल मोहिल और अंकित अच्छे दोस्त थे। पांचों कभी ना तो एक साथ पढ़े, न ही एक कॉलोनी या मोहल्ला में रहते थे, लेकिन इसके बाद भी एक दूसरे के जरिए कुछ ही मुलाकातों के बाद गहरे दोस्त बन गए थे।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img