Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल की मल्टी में 5 बाइकों में लगाई आग

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र की पीसी नगर मल्टी में बुधवार तड़के एक के बाद एक 5 मोटरसाइकिलों में एक शख्स ने आग लगा दी। जलने वाली गाड़ियों में एक बाइक फरियादी की थी, जबकि बाकी आस-पड़ोस के लोगों की थीं। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में सभी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

मल्टी निवासी अजय कदंब की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अजय ने बताया कि वह सेटिंग का काम करता है और उसकी बाइक MP04ZA6248 को उसका चचेरे भाई करन यादव रात करीब 10:30 बजे अपनी पीसी नगर स्थित मल्टी के नीचे खड़ा कर आया था। रात करीब 12:30 बजे बाइक को मल्टी के नीचे खड़ा देखा गया था, लेकिन 1:42 बजे करन यादव ने फोन कर सूचना दी कि किसी ने नीचे खड़ी बाइकों में आग लगा दी है।

अजय जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल के साथ-साथ पास में खड़ी चार और गाड़ियों में भी आग लगी थी। इन गाड़ियों के नंबर हैं-

MP04ML6623 (स्प्लेंडर), MP04MS7229 (स्प्लेंडर), MP04QF1816 (टीवीएस अपाचे), MP12ML9591 (होंडा ड्रीम युगा) और MP04VA6756 (बजाज सीटी 100)। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक गाड़ियां बुरी तरह जल चुकी थीं।

मल्टी में आगजनी की घटना, पुलिस ने जांच शुरू की

घटना के चश्मदीदों के मुताबिक, आगजनी की यह घटना मल्टी के आसपास रहने वाले लोगों ने देखी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मल्टी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आगजनी करने वाले शख्स की पहचान की जा सके।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img