Sunday, April 26, 2026
37.9 C
Bhopal

रेरा के सचिव ने डीजीपी को लिखी चिट्‌ठी

मध्य प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन एपी श्रीवास्तव के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शिकायत दर्ज हुई है। उन पर भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं। ये शिकायत प्रभाष जेटली नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराई है। जिसमें श्रीवास्तव पर रेरा में नियुक्तियों में गड़बड़ी करने और एक बिल्डर से आवासीय प्लाट लेने जैसे आरोप लगाए हैं।

इसके बाद अब रेरा के सचिव डीवी सिंह ने पुलिस महानिदेशक, ईओडब्ल्यू को चिट्‌ठी लिखी है। इसमें रेरा अधिनियम की धारा-90 के उपबंध का हवाला दिया। कहा है कि प्राधिकरण में नियुक्त अध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कोई वाद, अभियोजन या अन्य विधिक कार्यवाही नहीं हो सकती है।

कहा, उच्च न्यायालय में याचिका की निरस्त
पत्र में लिखा है कि मे. एजी-8 वेंचर्स प्रा.लि. द्वारा आकृति अक्वा सिटी परियोजना के पंजीयन का रिवोकेशन करने के लिए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसे उच्च न्यायालय द्वारा 11 मई 2022 को प्रारंभिक स्तर पर ही निरस्त किया था। वहीं मे.एजी – 8 वेंचर्स प्रा.लि. की अन्य 10 परियोजनाओं के संबंध में प्राधिकरण द्वारा पारित प्रतिबंधात्मक आदेशों के विरुद्ध मे. एजी – 8 वेंचर्स प्रा.लि. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में 10 याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनका निराकरण प्रारंभिक स्तर पर ही निरस्त किया था।

नियुक्ति प्रक्रिया में केवल राज्य शासन का परामर्श

उन्होंने आगे पत्र में लिखा है कि प्राधिकरण में राज्य शासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राप्त करने के संबंध में रेरा अधिनियम की धारा-28 में प्रावधान किए गए हैं।

प्राधिकरण में पदस्थ होने वाले न्याय निर्णायक अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी प्रावधान रेरा अधिनियम की धारा – 71 में किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि प्राधिकरण में न्याय निर्णायक अधिकारियों की नियुक्ति प्राधिकरण द्वारा ही की जाएगी और नियुक्ति प्रक्रिया में केवल राज्य शासन का परामर्श प्राप्त किया जाएगा।

Hot this week

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पार्किंगकर्मी की दबंगई, पुलिसकर्मी के साथ की बदतमीजी

​ भोपाल। राजधानी के आधुनिक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...

Topics

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img