Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

भिंड में रेप के आरोपी ने किया सुसाइड

भिंड जिले के बरोही थाना अंतर्गत खारीपुरा गांव में एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। मृतक पर नाबालिक के साथ रेप करने का आरोप था। इस मामले में न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया ने बताया कि ग्राम खारीपुरा में रहने वाला बलवीर पुत्र रामलखन सिंह जादौन उम्र 42 साल ने गांव में सरकारी स्कूल भवन के सामने स्थित पीपल के पेड़ पर फंदा डालकर शनिवार की सुबह सुसाइड कर लिया था।

आत्महत्या का कारण यह बताया जा रहा है कि मृतक बलवीर पर बालिका के साथ रेप करने का आरोप था। 13 दिसंबर 2022 में शाम 4:00 बजे दुकान पर था तब नाबालिग बालिका सौदा लेने की निकली थी तभी आरोपी बलवीर ने नाबालिक के साथ रेप किया था। इस मामले में न्यायालय में सुनवाई चल रही थी और आरोपी बलवीर के खिलाफ गवाही एवं सबूत पेश किए गए थे।

आरोपी बलवीर पर पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के कारण फास्ट ट्रैक में सुनवाई हो रही थी। इस मामले में जल्द ही न्यायालय द्वारा फैसला सुनाया जाना था। इसी टेंशन के चलते बलवीर ने सुसाइड कर ली। ऐसा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img