टॉप-न्यूज़

’31 अक्टूबर को नहीं, 1 नवंबर को दिवाली मनाना सही’

इंदौर सहित क्षेत्र में 31 अक्टूबर को दिवाली (लक्ष्मी पूजन) मनाएंगे या 1 नवंबर को? इस पर ज्योतिष और विद्वत परिषद ने फैसला ले लिया है। 1 नवंबर को दिवाली मनाने को 90% पंचांगकारों ने समर्थन किया है और उस पर सहमति दे दी है। इसके लिए सोमवार दोपहर में इंदौर के संस्कृत महाविद्यालय में विद्वानों और आचार्य की बैठक हुई। इसमें यह फैसला लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वैदिक अध्यक्ष मध्यप्रदेश वैदिक और विद्वत परिषद के आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिकआचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक ने बताया कि सोमवार को मध्यप्रदेश ज्योतिष और विद्वत परिषद की ओर से विद्वानों का एक सम्मेलन हुआ। जिसमें विद्वानों ने अपने अपने मत रखे। 90 परसेंट से अधिक विद्वानों ने ये मत रखा कि 1 नवंबर को दीप पर्व मनाना शास्त्र सम्मत होगा। इस साल 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन अमावस्या तिथि प्रदोष काल में है। ऐसी स्थिति में धर्म शास्त्रों का कहना है कि दो दिन अमावस्या होने पर दूसरे दिन दीपावली मनाना शास्त्र सम्मत होगा। 1 नवंबर को शुक्रवार है। स्वाति नक्षत्र है। प्रीति और आयुष्मान योग है। इन सभी तथ्यों को देखा गया है। देश के 150 से अधिक पंचागकारों का कहना है कि दीप पर्व 1 नवंबर को शुक्रवार है। स्वाति नक्षत्र है। प्रीति और आयुष्मान योग है। इन सभी तथ्यों को देखा गया है। देश के 150 से अधिक पंचागकारों का कहना है कि दीप पर्व 1 नवंबर को मनाना ही शास्त्र सम्मत होगा।

देश में दो प्रकार के पंचांग : आचार्य शर्मा आचार्य पं. शर्मा ने बताया यह लड़ाई पंचागों की है। देश में दो प्रकार के पंचांग प्रकाशित होते है। एक दृश्य गणित पर आधारित पंचांग और दूसरा लाघव पद्धति पर आधारित पंचांग। एक ट्रेडिशनल तो दूसरा कम्प्यूटराइज्ड है। ट्रेडिशनल पंचांगों की संख्या 7 या 8 है। वहीं कम्प्यूटराइज्ड पंचागों की संख्या देशभर में 150 से अधिक है। सभी कम्प्यूटराइज्ड पांचागों का कहना है कि 1 नवंबर को दीप पर्व मनाना धर्म शास्त्र अनुसार उचित है।

इसलिए 1 नवंबर को शास्त्र के अनुसार दीपावली

संस्कृत महाविद्यालय विभागाध्यक्ष आचार्य विनायक पाण्डेय का कहना है कि जब दो दिन स्थिति बनती है तो दूसरा दिन ग्रहण करने का निर्णय धर्म शास्त्र देता है। लक्ष्मी का वार शुक्रवार भी है। ऐसे योग मिल रहे हैं। अमावस्या पीतरों की तिथि है। पीतरों के लिए पूजन करके। शाम को लक्ष्मी पूजन मनाया जाए ये शास्त्र के अनुसार है। लक्ष्मी पूजन के अगले दिन पीतरों का पूजन भी शास्त्र के अनुसार नहीं है। इसलिए 1 नवंबर को दीपावली मनाई जाने का फैसला लिया है।

ऐसे मनेगा दीपोत्सव

दीपावली 1 नवंबर को मनाई जाएगी। दीपपर्व छह दिन का होगा। धनत्रयोदशी 29 अक्टूबर को है, पर रूप चतुर्दशी (उदयकालीन) 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। हालांकि दीपदान 30 अक्टूबर को होगा।

सराफा में अब तक नहीं छपा दीपावली का पाना

दीपावली कब मनाई जाएगी इस संशय की वजह से सराफा में अब तक दीपावली का पाना तैयार नहीं हुआ है। एक व्यापारी ने कहा- हर बार अब तक पाना प्रकाशित हो जाता है। इस बार अलग-अलग मत होने से फिलहाल इसका प्रकाशन नहीं हुआ है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770