Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

तराना का युवक बुर्का पहनकर उज्जैन पहुंचा

उज्जैन में एक युवक बुर्का पहनकर शहर में घूम रहा था की इस दौरान पुलिसकर्मियो की नजर उस पर पड़ गई। जिसके बाद शंका होने पर बुर्का हटाकर देखा तो बुर्का पहने एक युवक निकला। जिसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो उसने मोहन नगर स्थित अपने परिजन के घर जाने की बात कही। पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है।

सोमवार दोपहर को चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में हरी ओम तोल कांटे के पास से तराना निवासी वाजिद नामक युवक को बुर्का पहनकर जाते हुए पुलिस ने पकड़ लिया, शंका होने पर युवक को थाने ले जाया गया जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उज्जैन के पास तराना में रहने वाला जाहिद वहां एक लेब में काम करता है। जाहिद ने बताया कि वो तराना से उज्जैन शहर के मोहन नगर स्थित अपनी खाला के घर जा रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जाहिद ने बताया कि वो कुछ कपडे लेकर आया था जिसे उसे अपनी खाला के घर देने थे।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवक बुर्का पहनकर क्यों उज्जैन आया था ये पता लगाया जा रहा है। उसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल उसके खिलाफ अपनी पहचान बदलकर गलत पहचान बताने के मामले में एफआइआर दर्ज की जा रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img