Sunday, November 15, 2026
17.1 C
Bhopal

भोपाल के सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे एमडी

मेट्रो कॉरपोरेशन एमडी एस. कृष्ण चैतन्य सोमवार को भोपाल के सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन और डिपो पर पहुंचे। यहां उन्होंने ऑपरेशन कंट्रोल रूम, ट्रेस्ट ट्रैक देखें और बाकी बचे काम जल्दी पूरे करने को कहा।

मेट्रो एमडी चैतन्य ने सबसे पहले सुभाष नगर डिपो का निरीक्षण किया। जहां मेट्रो परिचालन को लेकर चर्चा की। वहीं, प्रशासनिक भवन, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर, कंट्रोल थिएटर, टेलीकॉम ईक्विपमेंट रूम, इंस्पेक्शन-बे, वाशिंग एरिया, रिपेयर-बे, सब-स्टेशन, स्विच यार्ड, टेस्ट ट्रैक आदि के निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डिपो में शेष बचे सिविल और सिस्टम वर्क को जल्द पूरा कर लिया जाए। ताकि, मेट्रो का संचालन हो सके।

आरकेएमपी स्टेशन भी पहुंचे एमडी एमडी चैतन्य ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनरल कंसलटेंट टीम के साथ प्रॉयोरिटी कॉरिडोर के सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन को भी देखा। आरकेएमपी स्टेशन का उन्होंने निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्टेशनों पर मेट्रो मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी और अन्य सुविधाओं भी चर्चा की।

ये भी रहे मौजूद एमडी चैतन्य के साथ निदेशक सिस्टम शोभित टंडन, निदेशक प्रोजेक्ट अजय गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, जनरल कंसल्टेंट और मेट्रो निर्माण के ठेकेदार भी मौजूद रहे।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img