Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

एक्शन में सीहोर पुलिस

सीहोर जिले में पूर्व यौन अपराधियों से सघन पूछताछ और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की शुरू की गई है। बीते 48 घंटों में 69 यौन अपराधियों से पुलिस ने पूछताछ की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के बाद पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने जिले में महिला व बाल सुरक्षा को सुनिश्चित करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में यौन अपराधों की प्रभावी रोकथाम, यौन अपराधियों से सघन पूछताछ और यौन अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। जिसके तारतम्य में सीहोर पुलिस द्वारा अभियान के रूप में ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू की हैं ।

बताया गया है कि पुलिस के डाटा बेस से यौन अपराधियों द्वारा कम उम्र की नाबालिग बालिकाओं से बलात्कार छेड़छाड़ के अपराधियों को चिह्नित किया गया है। जो अपराधी अपना क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र निवास कर रहे हैं, उनकी संबंधित पुलिस थाने को जानकारी दी जा रही हैं, ताकि उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

जिले में लगभग 249 यौन अपराधियों का डाटा बनाकर चिह्नित किया गया है। पिछले 48 घंटों में 69 यौन अपराधियों से पूछताछ कर उनमें से 66 यौन अपराधियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा सख्त हिदायत दी गई।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img