Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

वीरा राणा बनेंगी राज्य निर्वाचन आयुक्त

मुख्य सचिव के पद से रिटायर होने वाली वीरा राणा नई राज्य निर्वाचन आयुक्त हो सकती हैं। इसके आदेश सोमवार देर रात तक जारी हो सकते हैं और मंगलवार को राणा राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाल सकती हैं। जीएडी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय को इसके संकेत भी दे दिए हैं। उधर राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे बीपी सिंह ने सोमवार को खुद इस जिम्मेदारी से मुक्त घोषित करते हुए स्टाफ को हाईटी पर बुलाया और अब रिटायरमेंट लेकर स्वास्थ्य और परिवार का ध्यान रखने की बात कही है।

सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने कार्यालय में स्टाफ के साथ हाईटी पार्टी की। इस दौरान उन्होंने जीवन के अनुभव स्टाफ को सुनाते हुए कहा कि अब तो उनकी पत्नी भी कहने लगी हैं कि जीवन भर नौकरी करोगे क्या? इसलिए अब रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है और अब परिवार व स्वास्थ्य पर फोकस करूंगा। सिंह ने स्टाफ के सदस्यों से कहा कि वे चेन स्मोकर रहे हैं और इससे खुद को मुक्त नहीं कर पाए। इसलिए अब कोशिश होगी कि चेन स्मोकिंग से खुद को बचा सकें। उन्होंने इसके साथ ही स्टाफ के सदस्यों को परिवार और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए समझाईश व सुझाव भी दिए।

कार्यभार संभालने के बाद से चुनाव कराने तक का जिक्र

राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपने अंतिम संबोधन के दौरान बीपी सिंह ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कराए जाने के दौरान सामने आई चुनौतियों का जिक्र भी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने किया। उस दौर में जब सरकार आरक्षण के नाम पर चुनाव नहीं कराना चाह रही थी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस पर आयोग को फैसला लेना था तो ऐसी परिस्थितियों का जिक्र उन्होंने अपने संबोधन में करते हुए नवीनतम तकनीक के साथ पारदर्शी तरीके से कराए गए चुनाव के अनुभव शेयर किए। सिंह का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो गया था और राज्य शासन ने अगले आदेश तक उन्हें इस पद पर बने रहने के निर्देश जारी किए थे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img