Friday, October 9, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल निवास पर दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन संपन्न, मंत्री जगदीश देवड़ा ने किया पूजन

Oplus_131072

भोपाल। दुर्गा नवमी के पावन पर्व पर भोपाल निवास पर माता स्वरूप कन्याओं का पूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने कन्याओं के चरण धोकर उन्हें भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंत्री जगदीश देवड़ा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा, “मां दुर्गा की कृपा से प्रदेश में हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।” पूजन के बाद विशेष प्रसाद का वितरण किया गया, और पूरे आयोजन में धार्मिक वातावरण बना रहा।

भोपाल सहित पूरे प्रदेश में दुर्गा नवमी के इस पावन पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।

Hot this week

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

Topics

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img