Friday, November 13, 2026
16.1 C
Bhopal

ग्वालियर के होटल नारायणम में युवती से रेप

ग्वालियर में युवती के साथ उसके ही दोस्त ने होटल मिलने बुलाकर रेप किया। घटना मुरार के नारायणम होटल की है। आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर 1 साल से शोषण करता आ रहा था। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को थाने जाकर केस कराया।

महिला थाना प्रभारी दीप्ति सिंह चौहान ने बताया कि 22 साल की पीड़िता शहर की ही रहने वाली है। उसने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी में 2022 से काम करती है। वर्क फ्रॉम होम करती है। काम के दौरान उसकी पहचान लक्ष्य चतुर्वेदी निवासी गोविन्द नगर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) व हाल निवासी नोएडा से हुई थी। वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था।

टेक महिंद्रा कंपनी मेरी कंपनी की एक क्लाइंट थी। इस महिंद्रा कंपनी की तरफ से लक्ष्य काम के सिलसिले में मुझसे बातचीत करता रहता था।

धमकाकर होटल ले जाता था करता था गलत काम

पीड़ित युवती के मुताबिक, 1 साल पहले 11 जून 2023 की सुबह 11 बजे लक्ष्य ग्वालियर आया। उसे फोन कर होटल नारायणम में बुलाया। वह दोपहर 2 बजे होटल पहुंची। लक्ष्य ने उसे पीने के लिए मिल्क शेक दिया, इसे पीकर वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने रेप किया।

वीडियो और फोटो से करने लगा ब्लैकमेल

युवती ने बताया कि अक्टूबर 2023 में वर्क फ्रॉम होम खत्म कर नोएडा में रहकर काम करने लगी। कंपनी में आरोपी की शिकायत की। 2023 में कंपनी से रिजाइन देकर दूसरी कंपनी जॉइन कर ली। आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। अपने भाई को बताया तो उन्होंने लक्ष्य को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने गाली-गलौज कर दी। वीडियो – फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह गलत करता था। पेरेंट्स को पता चला तो वे ग्वालियर ले आए।घटना से डिप्रेशन में थी, इसलिए अब जाकर शिकायत कर पाई हूं।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img