Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

इंदौर में तेज रफ्तार आयशर ने पति-पत्नी को रौंदा

इंदौर के डाकाच्या के पास एक तेज रफ्तार आयशर ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा दिया। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की एमवाय में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर पर लापरवाही का केस दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली है।

शिप्रा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुकृपा पंजाबी ढाबे के पास डाकाच्या की है। यहां दिलीप (27) पुत्र देवीसिंह धाकड़ और उनकी पत्नी नेहा को बाइक से जाते समय पीछे से आ रही आयशर गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके बाद पत्नी एक तरफ गिर गई। जबकि दिलीप बाइक सहित कई फीट दूर तक जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एक्सीडेंट के बाद वहां मौजूद लोगों ने आयशर को रोका तो ड्राइवर भाग गया। दिलीप के भाई मनोज ने बताया कि, भाई निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। हम मूल रूप से शिवपुरी के रहने वाला हैं। दोनों दुर्गा विसर्जन करने शिप्रा नदी की तरफ जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। परिवार के लोग शव को शिवपुरी लेकर गए हैं।

5 माह के गर्भवती थी महिला जानकारी के मुताबिक, दिलीप की शादी मई 2023 में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही वह पत्नी नेहा को लेकर इंदौर आ गया था। नेहा 5 माह के गर्भवती थी। दिलीप का एक बड़ा भाई है। जो गांव में खेती किसानी के काम से जुड़ा हुआ है। उसके पिता भी किसानी का काम करते हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img