Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

इंदौर के पलासिया में फिर बदमाशों का आतंक

पलासिया इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार देर रात करीब एक दर्जन कारों के कांच फोड़ दिए। सभी कारें पार्किग में खड़ी थी। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। रात में आवाज सुनकर रहवासियों की नींद खुली तब घटना की जानकारी लगी।

पलासिया पुलिस के मुताबिक, घटना पलासिया इलाके के रवीन्द्र नगर की है। रात करीब 3 बजे 5-6 बदमाशों ने एक के बाद एक बेसबाल के डंडे और पत्थरों से कारों के कांच फोड़ दिए। घटना की आवाज आने पर कॉलोनी के लोग उठे।

घर के बाहर आकर देखा तो कारों के कांच टूटे हुए थे। देर रात रहवासियों ने डायल 100 को सूचना दी। रहवासियों के मुताबिक घटनास्थल के नजदीक ही बैक है। जहां बदमाशों के फुटेज आए होगे। लेकिन रविवार होने के चलते पुलिस फुटेज नही निकाल पाई। यहां शासकीय विभागों में पदस्थ कई कर्मचारियों के घर है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img