Friday, November 13, 2026
16.1 C
Bhopal

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लंच में छिपकली की पूंछ

सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मेस के खाने में छिपकली की पूंछ मिलने का मामला सामने आया है। छात्रों ने इस मामले की शिकायत की चीफ वार्डन से करते हुए मेल में लिखा- हम खाने के पैसे देते हैं और अच्छा खाना डिजर्व करते हैं। वहीं इस मामले पर केंद्रीय भागीरथ चौधरी ने भी यूनिवर्सिटी वीसी से बात कर मामले की जांच करने की बात कही है। उन्होंने कहा- किसी भी सूरत में छात्रों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मामला किशनगढ़ के बांदर सिंदरी स्थित सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी का शनिवार दोपहर का है। इसका वीडियो रविवार दोपहर सामने आया।

वीडियो में नजर आ रही हिलती हुई पूंछ

जानकारी के अनुसार, सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मेगा मेस में रात का खाना परोसा जा रहा था। इस दौरान एक छात्र की प्लेट में छिपकली की हिलती हुई पूंछ दिखाई दी। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में सब्जी में छिपकली की पूंछ दिखाई दे रही है। इसे लेकर छात्रों ने मेस संचालक से शिकायत की और इसके बाद चीफ वार्डन को मेल कर इस बारे में शिकायत दी।

छात्रों ने चीफ वार्डन संजय यादव को मेल में लिखा-

सर, हमें पहले भी मरे हुए जीव खाने में मिले हैं। लेकिन, इस बार एक छिपकली की पूंछ खाने में मिली है। जब हमने इस बारे में मेस स्टाफ को कहा तो उन्होंने कहा- गिर गया होगा। हम खाने का पैसा देते हैं, हम अच्छी सुविधा डिजर्व करते हैं।

इसके बाद मेल का रिप्लाई करते हुए वार्डन ने लिखा- मामले को दिखवाया जा रहा है आप अभी कॉल करिए।

केंद्रीय मंत्री बोले- स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

सोशल मीडिया पर छिपकली की पूंछ का वीडियो सामने आने पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा- कुलपति से मामले की जांच करने की बात कही है। स्टूडेंट्स की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। हम इस मसले को गंभीरता से ले रहे हैं। आगे उचित कदम उठाए जाएंगे।

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विपिन कुमार ने बताया कि मैं अभी तीन दिन से बाहर हूं। मैं किशनगढ़ पहुंचकर मामले की जानकारी लूंगा। अभी केवल सोशल मीडिया पर मैस के खाने को लेकर जानकारी मिली है। वस्तुस्थिति का पता लगा रहे है। कुछ लोगों से फीडबैक लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। हो सकता है कि मामला इम्प्लांट का निकले।

मेस मैनेजर ने कहा- खाने में कोई गड़बड़ नहीं

मेगा मैस के मैनेजर रामहर्ष अरोड़ा ने बताया-मेगा मैस के खाने में किसी तरह की कोई गड़बड़ नहीं है। कुछ स्टूडेंट्स ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस साजिश को अंजाम दिया है। चीफ वार्डन ने मेगा मैस, स्टूडेंट कमेटी के साथ रविवार को बैठक कर पूरे मामले में फीडबैक लिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर मामले की पड़ताल की जा रही है।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img