Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

थाना परिसर में ASI ने खाई चूहामार दवा

शिवपुरी जिले के कोलारस थाने में पदस्थ एएसआई ने रविवार शाम को थाना परिसर में जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने के बाद एएसआई को इलाज के लिए कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई ने टीआई पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने जांच की बात कही है। वहीं एएसआई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

थाने के भीतर किया सुसाइड का प्रयास गुना निवासी राकेश पिता नाहर सिंह बंजारा (37) कोलारस थाने में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। उन्हाेंने रविवार शाम कोलारस थाने में जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल पुलिस वाहन से एएसआई बंजारा को कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया।

टीआई पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप यहां एएसआई राकेश ने आरोप लगाया कि उन्हें कोलारस थाना प्रभारी अजय जाट परेशान करते हैं। टीआई ने झूठी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। एएसआई ने बताया कि थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दिलीप, अवतार और नरेश गलत काम करते हैं लेकिन, टीआई अजय जाट मुझे प्रताड़ित करते हुए कार्रवाई की धमकी देते हैं। लगातार परेशान करते हैं।

एसडीओपी ने भी नहीं की सुनवाई तो उठाया कदम राकेश ने बताया मामले की शिकायत कोलारस एसडीओपी विजय यादव से भी की थी, लेकिन काेई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते आज उन्होंने थाने में चूहे मारने की दवा खाकर जान देने का प्रयास किया।

लेनदेन कर मवेशियों से भरे ट्रक को छोड़ने का लगाया आरोप एसआई राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले मवेशियों से भरे दो ट्रकों को थाने के प्रधान आरक्षक दिलीप, अवतार और नरेश ने पकड़ा था। इसके बाद लेनदेन कर एक ट्रक को छोड़ दिया था। इसके बाद टीआई अजय जाट ने उसे एक ट्रक पर कार्रवाई करने की बात कही। जबकि वह इस कार्रवाई में शामिल नहीं था, इसके चलते उसने लिखा-पढ़ी करने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर टीआई अजय जाट ने गुस्से में उससे भला-बुरा कहा और उसके खिलाफ पुलिस थाने के रोजनामचा में झूठी रिपोर्ट डाल दी थी।

सेहत में सुधार आने के बाद करेंगे कार्रवाई इस मामले में एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया

एएसआई राकेश सिंह बंजारा की कुछ खाने से तबीयत बिगड़ी है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेहत में सुधार आने के बाद घटना का कारण सामने आएगा। उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img