Tuesday, February 24, 2026
19.7 C
Bhopal

इंदौर में घर के पास युवक को चाकू मारे

इंदौर के आजाद नगर में सोमवार देर रात एक 19 साल के युवक पर चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आजाद नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंस (19) पुत्र विजय, निवासी मूसाखेड़ी को उसके परिजन उपचार के लिए रात करीब 12:30 बजे एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। प्रिंस के शरीर पर चाकू के करीब 5 वार थे। परिजनों ने बातचीत में बताया कि इलाके में रहने वाले शुभम, राजा, करण और अंबू से उसका पुराना विवाद चल रहा है। आरोपियों ने एक मत होकर प्रिंस को अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया। परिवार के लोग बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने हथियार लहराकर उन्हें भी धमकाया। प्रिंस के परिवार में उसका भाई है। वह डिस्पोजल बनाने का काम करता है। घर पर ही इसकी मशीन लगा रखी है।

बार से निकलते ही युवक को मारे चाकू इधर, छोटी ग्वाल टोली पुलिस ने भी चाकूबाजी के एक अन्य मामले में अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सचिन पुत्र संजय साहू निवासी बीके सिंधी कॉलोनी अपने दोस्त गौरव भाले के साथ मधुमिलन के पास डीलक्स बार में शराब पी रहा था। इस दौरान गौरव की रुपए के लेनदेन को लेकर किसी से बहस चली रही थी। रात करीब 12 बजे के बाद वह बार से बाहर निकले तो बार के बाहर एक युवक से गौरव की कहासुनी हुई। इस पर सचिन ने उसे समझाया तो आरोपी ने चाकू निकालकर पेट में मार दिया। इसके बाद गौरव बाइक से दोस्त को थाने ले गया। यहां से उपचार के लिए एमवाय भेजा।

कार फोड़ी, दो दोस्तों को मारे चाकू एरोड्रम पुलिस ने भी पांच दिन पहले हुए एक चाकूबाजी के प्रकरण में दो घायलों के बयान होने के बाद सोमवार को नकाबपोश लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 9 अक्टूबर की रात की है। विशाल पुत्र मदरू सोलंकी, निवासी शिवाजी मार्ग देपालपुर अपने दोस्त अर्जुन पुत्र नंदू बाथम निवासी मंगलेश्वर मार्ग देपालपुर और सुनील सोलंकी के साथ बिजासन माता मंदिर गए थे। वापस लौटते समय बांगड़दा के यहां पर उनकी कार को पीछे से आई एक कार में सवार नकाबपोश युवक और बाइक सवारों ने रोका और कार से उतार कर मारपीट करते हुए विशाल और अर्जुन को चाकू मार दिए। इस दौरान सुनील खेत में भाग गया। आरोपियों ने कार के कांच फोड़ दिए। बाद में सुनील ने मदद मांगकर दोनों दोस्तों को विजय नगर इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों के बयान आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img