Thursday, November 12, 2026
18.1 C
Bhopal

ग्वालियर में स्टैंड पर खड़ी बस जलकर कबाड़

ग्वालियर के बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में आग लग गई। बस जलकर पूरी तरह कबाड़ हो गई। आग ने पास ही खड़ी एक और बस को अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते इसके ड्राइवर ने बस को वहां से हटा दिया। आग की लपटों से दूसरी बस में भी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि जिस समय बस में आग लगी, उस समय उसमें ड्राइवर और यात्री नहीं थे। घटना सोमवार रात 10 बजे की है।

ग्वालियर के पड़ाव थाना स्थित बस स्टैंड पर एक बस धू-धू कर जलने लगी। लपटें इतनी तेज थी कि बस जरा देर में कबाड़ हो गई। पास ही खड़ी एक अन्य बस ने भी आग पकड़ ली थी। इसके ड्राइवर ने इस बस को हटाया और पानी डालकर आग बुझा दी।

बताया जा रहा है कि जिस बस में पहले आग लगी थी, उसमें से कुछ देर पहले ही सवारियों को उतारा गया था। इसके बाद खाली बस को ड्राइवर ने स्टैंड पर खड़ा कर दिया था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में काला धुआं उठता दिख रहा था। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी। बस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img