Monday, May 4, 2026
37.1 C
Bhopal

थाने में रिपोर्ट कराने गए युवक की मौत

बड़वानी में थाने में रिपोर्ट कराने पहुंचे युवक की अचानक मौत हो गई। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने थाने में जमकर हंगामा किया। कुर्सियां उठाकर फेंकी। इसके बाद शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

मामला निवाली थाने में सोमवार शाम का है। शैलेंद्र वाणी (42) पुराने जमीनी विवाद को लेकर एफआईआर कराने पहुंचा था। इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीनियर अफसरों से जांच कराने की मांग युवक की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर थाने के सामने खेतियां सेंधवा हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया जाए और इस बात की जांच की जाए कि थाने में ऐसा क्या हुआ कि शैलेंद्र की जान चली गई।

Hot this week

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...

हक की लड़ाई: समस्याओं के अंबार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

​भोपाल | अपनी विभिन्न मांगों और प्रशासनिक अनदेखी से...

कार बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, शोरूम मैनेजर पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुरानी कारों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img