Monday, May 4, 2026
37.1 C
Bhopal

पुलिस ने भोपाल के चार युवकों को पकड़ा

शिवपुरी में QR कोड से फर्जी एप के जरिए भुगतान कर ठगी करने का प्रयास एक पेट्रोल पंप पर किया गया। पेट्रोल पंप एप के जरिए फर्जी भुगतान करने वाले कार सवारों को घेराबंदी कर सतनबाड़ा और सुभाषपुरा पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए चारों आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी के पास गुना-शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर स्थित “द हाइवे फ्यूल” नाम के पेट्रोल पंप पर रविवार की दोपहर दो बजे के लगभग थार कार में सवार होकर कुछ लोग पहुंचे थे। जिन्होंने कार में 3250 रुपए का डीजल भरा लिया था। यहां कार सवारों ने क्यूआर के जरिए भुगतान किया। भुगतान होने की पुष्टि के लिए एक एप के जरिए पेट्रोल पंप कर्मी को भुगतान की राशि दिखाई गई।

इधर, पेट्रोल पंप के मैनेजर समीर खान के पास 3250 रुपए के भुगतान होने का मैसेज नहीं आया था। समीर ने जब थार कार सवारों को रोकना चाहा तो कार सवार ग्वालियर की ओर फरार हो गए। बता दें कि पेट्रोल पंप मैनेजर बाइक से कार का पीछा भी किया था, लेकिन कार सवार भाग निकले थे। तभी मैनेजर ने इसकी सूचना पंप संचालक सहित सुभाषपुरा और सतनबाड़ा थाने में दे दी थी।

थार कार सवार सतनबाड़ा सहित मुडखेड़ा टोल को भी पार कर आगे बढ़ चुके थे। तभी सतनबाड़ा थाना पुलिस ने सुभाषपुरा थाना पुलिस की मदद से कार को पकड़ लिया था।

भोपाल के चार युवक गिरफ्तार

सतनबाड़ा थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि सूचना के बाद सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे की मदद से धोखाधड़ी कर कार में सवार होकर भागते चार लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने सतनबाड़ा थाना में चारों के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भोपाल के रहने वाले फबाज पुत्र फरहान (23), अंश लोहानी पुत्र रवि लोहानी (20), अभय उज्जैनिया पुत्र सदाशिव उज्जैनिया (23) और नरसिहंगढ के रहने वाले साजिम पुत्र नाजिर (20) को गिरफ्तार किया है।

Hot this week

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...

हक की लड़ाई: समस्याओं के अंबार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

​भोपाल | अपनी विभिन्न मांगों और प्रशासनिक अनदेखी से...

कार बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, शोरूम मैनेजर पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुरानी कारों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img