Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

पैर सड़ने लगा तो कहा-सरकारी हाॅस्पिटल ले जाओ

ग्वालियर में मरीज के इलाज में लापरवाही और हालत बिगड़ने से नाराज परिजन ने अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर दिया। माता-पिता का आरोप है कि उनके बेटे का पैर फैक्चर हो गया था। जिसके लिए उन्होंने अपने बेटे को अस्पताल भर्ती कराया था। अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें बेटे का पैर ठीक होने का भरोसा दिलाया था जिसके लिए उन्होंने एक लाख रुपए से ज्यादा राशि जमा कराई थी। लेकिन, अब उनके बेटे का पैर सड़ने लगा तो हॉस्पिटल वाले उन्हें सरकारी अस्पताल जाने के लिए कह रहे हैं।

हंगामे और चक्काजाम की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी।

भराेसा दिलाया कि पैर एकदम ठीक कर देंगे

मुरैना के बानमोर गांव, गल्ला मंडी के पास रहने वाले 18 वर्षीय युवक रामनिवास नाथ का बीते दिनों एक एक्सीडेंट के दौरान पैर टूट गया था।जिसके बाद उसके परिजन ने उसे ग्वालियर के गोविंदपुरी मिलेनियम प्लाजा के पास स्थित नवयुग मल्टी फेसिलिटी हॉस्पिटल में इलाज के लिए दस दिन पहले लाए थे। जिसे डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया था।

युवक के माता-पिता को हॉस्पिटल के डॉक्टर ने भरोसा दिलाया था कि वह उनके बेटे का पैर एकदम ठीक कर देंगे। जिसके लिए उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर को 1 लाख 50 हजार रुपए भी जमा करा दिए थे, लेकिन पिछले दो दिनों से उनके बेटे का पैर बुरी तरह से सड़ने लगा, तो परिजन ने अस्पताल के डॉक्टर से इसकी शिकायत की। इस पर डॉक्टर उन पर उल्टा ही भड़कने लगे और कहा कि तुम अपने बेटे को यहां से ले जाओ और सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दो।

पुलिस ने वापस कराए 90 हजार रुपए

हंगामा की सूचना लगते ही डीएसपी संतोष पटेल अपने बल के साथ अस्पताल पहुंचे और अस्पताल संचालक को दिए गए डेढ़ लाख रुपयों में से 90 हजार वापस करवा दिए। पुलिस की मदद से पीड़ित परिवार को मदद मिली है और उनके बेटे का अन्य अस्पताल में इलाज शुरू हो सका है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img