Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

कैबिनेट मंत्री बोले- भाजपा ने शिक्षित-अशिक्षित दोनों को रोजगार दिया

कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने कहा

गहलोत सरकार पेपर लीक करने में रही और हमारी सरकार युवाओं को नौकरी देने का काम कर रही है। पिछली सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके समय में आए दिन पेपर लीक होते थे। हमारी सरकार में छोटी से छोटी मछली और बड़े से बड़े मगरमच्छ पकड़ में आ रहे हैं।

बोले- शिक्षित-अशिक्षित युवाओं को रोजगार दिया

मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि राजस्थान की सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने शिक्षित और अशिक्षित दोनों युवाओं को रोजगार देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिणाम है। पिछली सरकार ने युवाओं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके समय में आए दिन पेपर लीक होते थे। हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। भाजपा की सरकार आते ही सबसे पहले पेपर लीक पर रोक लगाई गई। फर्जीवाड़ा करके पेपर देने वाले और शामिल होने वालों को पकड़ा जा रहा है। इसमें छोटी से छोटी मछली और बड़े से बड़े मगरमच्छ पकड़ में आ रहे हैं।

बुधवार को मंत्री रावत अजमेर के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, विधायक अनीता भदेल, जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, डिप्टी मेयर नीरज जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गहलोत सरकार में 17 भर्ती परीक्षा हुई और सभी में पेपर लीक हुए

मंत्री रावत ने कहा कि गहलोत सरकार में 17 भर्ती परीक्षा हुई। 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। 8 परीक्षाओं को रद्द कर दिया। इससे 50 हजार से अधिक भर्ती का गहलोत सरकार के कार्यकाल में रद्द हुई। लेकिन भजनलाल सरकार ने एक लाख नौकरियां इस साल देने की घोषणा की और यह आंकड़ा दिसंबर तक छू लेंगे। 9200 से अधिक आयोजित परीक्षाओं के परिणाम जारी होना शेष हैं। 3000 से अधिक परीक्षाओं के विज्ञापन जारी होना शेष है। हमारी सरकार ने दूसरा बड़ा काम राजस्थान के इतिहास में पहली बार भर्ती कैलेंडर जारी किया। 2 साल से अधिक समय का जारी किया है। इसके साथ युवाओं के भविष्य के लेकर भजनलाल सरकार कई काम कर रही है।

सब इंस्पेक्टर भर्ती पर मुख्यमंत्री लेंगे निर्णय

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करने के सवाल पर मंत्री रावत ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में कमेटी बनाई है। कमेटी उस पर काम कर रही है। जल्दी इस पर सरकार निर्णय लेगी। मंत्री रावत ने कहा कि पुरानी सरकार पेपर लीक करने में रही और हमारी सरकार ने कहा कि एक लाख नौकरी देंगे। यह आंकड़ा भी दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

मंत्री रावत ने कांग्रेस के आरोप पर कहा कि कांग्रेस को अपना 5 साल का कार्यकाल याद आ गया है। क्योंकि 5 साल वह होटल में भागते रहे और सरकार को बचाते रहे। हमारा कार्यकाल बहुत अच्छा है और हमारी सरकार प्रदर्शिता से काम कर रही है।

अजमेर के लिए 2 साल का पानी रिजर्व रहेगा

मंत्री रावत ने ERCP के सवाल पर कहा कि ERCP राजस्थान सरकार और 21 जिलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण कुछ दिनों में आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा गया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच में वर्षों से एमओयू और डीपीआर बनाने का जो विवाद था वह खत्म हो गया है। दोनों सरकारों ने अपनी डीपीआर केंद्रीय जल आयोग को सौंप दी है। 9600 करोड़ के टेंडर और वर्क आर्डर भी जारी कर दिए हैं। इस योजना से अजमेर जिले को भी ऐतिहासिक लाभ मिलेगा। अजमेर के पास पानी 2 साल का रिजर्व रह सके इसे इसके लिए रिज़र्व वर्ड बना रहे हैं। इसके लिए करोड़ो रुपए की राशि का खर्चा आएगा। हमारी सरकार का पहला मानसून अच्छा रहा।

1.33 लाख सक्रिय सदस्य बने, प्रक्रिया जारी

प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि भाजपा की 15 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। अजमेर अपेक्षा से अधिक सदस्य बन चुका है। साधारण सदस्य की प्रक्रिया प्रारंभ है। एक लाख 33000 सक्रिय सदस्य बने हैं। सक्रिय सदस्यता का जो आंकड़ा है वह अजमेर शहर पूरा करेगा। भारतीय जनता पार्टी एक जुटता के साथ अजमेर में काम कर रही है। सरकार ने जो काम राजस्थान के अंदर किया संगठन उसे नीचे तक पहुंचाने का काम कर रहा है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img