Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

पति-पत्नी के विवाद में घर में लगाई आग

शहडोल जिले के ब्यौहारी के घोरसा गांव में मामूली बात को लेकर पति-पत्नी का विवाद हो गया। पति शराब के नशे में था, नाराज होकर उसने घर में आग लगा दी। गृहस्थी के समान को इकट्ठा कर उसने जला दिया, जिसमें कीमती जेवरात भी शामिल था। हालांकि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर खाली था, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

घटना के बाद बुधवार सुबह पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पति वहां से फरार हो गया था।

मिट्टी का तेल डालकर घर में लगाई आग

घोरसा गांव में बीती रात पति-पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। पति शराब के नशे में था, जिसके बाद उसने घर में हंगामा मचाना दिया।महिला शकुंतला बाई के पति राम सजीवन ने घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इस दौरान उनकी 15 साल की बेटी भी घर में थी। मां-बेटी ने घर में आग लगाने का विरोध किया तो उसने दोनों के साथ मारपीट भी की।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि इस आगजनी की घटना में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। डायल 100 मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी वहां मिला नहीं है। तलाश की जा रही है। पत्नी अगर थाने में आकर लिखित आवेदन देती है तो पति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img