Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

महिलाओं ने मनचले को चप्पल से पीटा

सीधी जिले के सेमरिया पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर कन्या विद्यालय के सामने दो महिलाओं ने युवक की चप्पल से पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बीच बाजार में दो महिलाएं एक व्यक्ति को चप्पलों से मार रही है। इस दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई। मामला 5 दिन पुराना है, जिसका वीडियो आज बुधवार को वायरल हुआ है।

युवक ने महिलाओं के साथ की थी अभद्रता

बीते शनिवार लाला आदिवासी अपने घर तेंदुआ की तरफ जा रहा था। बाजार में उसकी टक्कर दो बाइक सवार युवक से हुई। इसके बाद सनी गुप्ता और राहुल गुप्ता ने लाला आदिवासी को जमकर पीटा। उसकी बाइक के साथ तोड़-फोड़ करने लगे।

झगड़ा करने के बाद दोनों लड़के ऑटो में बैठी महिला से अभद्रता करने लगे। जिसके बाद महिलाओं ने ऑटो से उतरकर उस व्यक्ति की चप्पल से पिटाई कर दी।

पुलिस ने नहीं दर्ज किया मामला

घटना सेमरिया चौकी से महज 300 मीटर दूर की है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है। वहीं, सेमरिया चौकी प्रभारी विकास सिंह गहरवार का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img