Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

दहेज के लिए महिला को प्रताड़ना

दहेज में कार व दो लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर सेवड़ा थाना पुलिस ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है

कस्बा सेवढ़ा निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि 2019 में उसकी शादी ग्वालियर के राहुल साहू से हुई थी। उसके मायके वालों ने शादी में डिमांड के अनुसार दहेज और रुपए खर्च किए थे। लेकिन शादी के करीब एक साल बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और 2 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे।

मांग पूरी न होने पर पति राहुल, सास सुनीता, ससुर जगदीश ने साल 2021 में गाली-गलौज करते हुए उसे जमकर पीटा। इतना ही नहीं मात्र पहने हुए कपड़ों में उसे घर से धक्का मारकर निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है।

थाना प्रभारी ने गौरव शर्मा ने बताया कि, मायके पक्ष ने इस दौरान पंचायत के माध्यम से ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह महिला को साथ रखने तैयार नहीं हुए। पीड़िता की शिकायत की जांच कर पति और सास, ससुर पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img