Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

20 करोड़ की ठगी करने वाले को REEL का शौक

कानपुर में रिटायर सैन्य अधिकारी से 1.78 करोड़ की ठगी और पूरे देश में 20 करोड़ की ठगी को अंजाम देने वाले शातिरों ने खातों की खरीद फरोख्त की थी। साइबर थाना पुलिस की जांच में इसका खुलासा हो गया है। जिन आठ खातों में सैन्य अधिकारी से ठगी गई रकम भेजी गई थी। वह सभी व्यापार के लिए प्रयोग में आने वाले करंट अकाउंट थे।

जांच में यह भी पता चला है कि 8वीं पास शातिर रोहित सोनी और उसके साथियों ने अकाउंट खरीदे थे। साइबर पुलिस ने शातिर की रोहित सोनी की फेसबुक प्रोफाइल भी चेक की है। जिसके जरिए पता चला कि रोहित सोनी का एक नाम रिंकी भी है। फेसबुक प्रोफाइल पर 8 अक्टूबर को रोहित सोनी ने एक वीडियो भी भोपाल से पोस्ट किया था।

इन खातों में भेजी गई रकम रिटायर सैन्य अधिकारी विनोद कुमार से ठगी गई 1.78 करोड़ की रकम फेडरल बैंक आरएन मुखर्जी रोड कोलकाता में झा एंटरप्राइजेज, एसबीआई बैंक एलबी नगर सिकंदराबाद के अपोलो एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक आदिपुर गांधी धाम गुजरात में अग्रवाल रोडलाइन, कोटक महिन्द्रा बैंक संग्राम नगर महाराष्ट्र में सागर फ्रूट कम्पनी, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक उड़ना दरवाजा सूरत में स्पार्कल एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक थोपुमपेड्डी कोच्ची केरल में केक बॉस प्राइवेट लिमिटेड, कोआपरेटिव बैंक सेन्ट्रल बाजार रोड नागपुर में धनश्री ट्रेडर्स कॉसमॉस। वहीं आठवां खाता पीएनबी बैंक का है। यह खाता कहां से और कैसे संचालित हो रहा है इसका पता पुलिस लगाने में जुटी है।

एक मुश्त पैसा या फिर किराए पर मिलते थे खाते खुलासे से जुड़े एक अधिकारी ने नाम न खोलने की शर्त पर बताया कि जिन खातों में पैसा मंगाया गया है उनकी डीलिंग होती है। वह खाते या तो खरीदे जाते हैं या फिर किराए पर लिए जाते हैं। इस मामले में दो बैंक कर्मचारी भी पकड़े गए हैं। कुछ खातों की तो जानकारी मिली है। मगर कुछ खातों को लेकर संशय बरकरार है कि इन्हें कहीं फेक आईडी की मदद से तो नहीं खोला गया है। इन सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि जो अपने खाते उपलब्ध कराते हैं। वो या तो इसके लिए एक मुश्त रकम लेते हैं या फिर महीने भर के लिए किराए की रकम सेट कर लेते हैं। कुछ ऐसे लोग भी है जो हर ट्रांजैक्शन अपना शेयर लेते हैं।

तुम गलत सोचते हो- मैं बहुत बुरा हूं इस गिरोह में सबसे शातिर 8वीं फेल रोहित सोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट में एक वीडियो बीती 8 अक्तूबर को पोस्ट किया था। जिसमें वह एक युवती के साथ मौजूद है। इसमें उसने मैसेज लिखा कि तुम अगर सोचते हो कि मैं बुरा हूं। तो तुम गलत सोचते हो। मैं बहुत बुरा हूं। इस वीडियो में वह युवती के साथ हंसी मजाक करते नजर आ रहा है।

जिन खातों में रुपए भेजे गए उनकी तलाश डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव कहते हैं- इस गिरोह की जड़ें बहुत गहरी हैं। इसके 5 लोग अब तक जेल जा चुके हैं। जिन खातों में पैसा गया है। उनके लोगों की भी तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के साथ बहुत सारे सवालों के जवाब सामने आ जाएंगे। खातों की खरीद फरोख्त या फिर फेक आईडी के जरिए उन्हें खोला गया है कि नहीं इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

Topics

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img