Saturday, November 14, 2026
30.1 C
Bhopal

महिला मित्र के साथ घूम रहा था पति

इंदौर के विजयनगर में मंगलवार रात सड़क पर एक हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया, जहां एक पति ने उसकी पत्नी के साथ बीच सड़क पर मारपीट की और तलाक न देने पर जान से मारने की धमकी दी।जिस पर पीड़िता ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।

प्रेमिका के साथ घूम रहा था पति, सवाल किया तो पीटा

पीड़िता माधुरी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 दिसंबर 2017 को विनय गुंजन के साथ हुई थी, विनय के खिलाफ साल 2022 में धार में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। विनय का किसी ओर महिला के साथ अफेयर है, इस कारण वह तलाक देना चाहता है, यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को व अपने रिश्तेदार के यहां गयी थी, रात करीब 8:30 बजे लौटते समय पति विनय उनकी महिला मित्र श्रद्वा जोशी के साथ रसोमा चौराहे पर दिखाई दिए। सवाल करने पर विनय और श्रद्धा ने अभद्रता की। इसके बाद विनय ने थप्पड़ मारे, हाथ मोड़ दिया और सड़क पर ही मारपीट की। विनय ने कहा कि वह इस लड़की का हो गया है। तुम तलाक दे दो, नही तो जान से खत्म कर देगा। इसके बाद वहां से गाड़ी लेकर जाने लगी तो पति ने बाइक से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया और महिला मित्र को लेकर भाग गया।

Hot this week

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

नगर निगम में 6.61 लाख का टैक्स घोटाला: आईटी ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 अफसर-कर्मी रडार पर

भोपाल। बकायादारों पर सख्ती के बीच भोपाल नगर निगम...

Topics

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img