Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

शिवराज के बड़े बेटे की सगाई आज

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की आज (17 अक्टूबर) इंगेजमेंट है। दिल्ली की एक होटल में सगाई का कार्यक्रम रखा गया है। दोनों परिवारों को मिलाकर 50 लोग ही इसमें शामिल हैं।

कार्तिकेय देश की जानी-मानी लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल के दामाद बनने जा रहे हैं। अनुपम बंसल की बेटी अमानत से बेटे का रिश्ता पक्का होने की जानकारी शिवराज ने 1 महीने पहले ही दी थी। 17 अक्टूबर को सगाई की तारीख भी बताई थी।

बडे़ बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई के एक दिन पहले यानी बुधवार को शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की। शिवराज ने पीएम मोदी को दोनों बेटों की शादी में शामिल होने के लिए इनवाइट किया।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा रही हैं अमानत अमानत बंसल ने हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की है। उनकी मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं।

देखिए दोनों परिवारों की 3 तस्वीरें-

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img