Saturday, November 14, 2026
26.1 C
Bhopal

बहन को धमकाने पर बॉयफ्रेंड का मर्डर

रीवा में दो भाइयों ने नाबालिग भतीजे के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। वह साथ रहने के लिए बहन को धमका रहा था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हत्या की प्लानिंग की। इसके लिए नवरात्रि का समय चुना। 8 अक्टूबर को बहन के प्रेमी को खेत पर बुलाकर पीटा। एक आरोपी ने उसका मुंह दबाया, दूसरे ने हाथ के कड़े से वार किए। जबकि तीसरा आरोपी उसकी छाती पर बैठ गया और गला दबा दिया।

मरने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उसको पैरों से कुचला। फिर बदला पूरा हो गया कहकर जश्न मनाया। फिर जिंदा शख्स की तरह बाइक के बीच में बैठाया। गांव से 15 किलोमीटर दूर दुर्गा पंडाल के पास शव को ठिकाने लगा दिया। आरोपियों को लगा कि कुत्ते शव नोंचकर खा जाएंगे। किसी को खबर तक नहीं लगेगी।

पंडाल में जाने का कहकर निकला था

हर्षित के पिता ने बताया, बेटा घर से 8 अक्टूबर को पूजा पंडाल में जाने का कहकर निकला था। फिर घर नहीं लौटा। अगले दिन शाम को पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। लाश बैकुण्ठपुर में पड़ी होने की सूचना मिली। हमें उसके प्रेम प्रसंग या विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हत्यारों ने मेरे बेटे को तड़पा-तड़पाकर मारा है।

बहन को धमकाता था हर्षित पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रदीप रावत ने बताया, मैंने हर्षित को तड़पा-तड़पाकर मारा। तब जाकर मेरे कलेजे को चैन आया। उसने बहन को फंसाया था। बहन ने दूर होने की कोशिश की तो वह उसे धक्का देने लगा। कहता था- तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। किसी और की होने नहीं दूंगा। जो कहूंगा करना पड़ेगा। मुझसे ये सब देखा नहीं जा रहा था। पुलिस के पास जाते तो लोग ताने मारते, इसलिए उसकी हत्या की प्लानिंग की। अटरिया गांव के खेत में मार डाला। फिर बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के दोहा गांव में पुल के नीचे दुर्गा पंडाल के पास फेंककर चले गए।

मरने के बाद भी गला दबाता रहा आरोपी

आरोपी सत्यम रावत ने पुलिस को बताया, हमारे अंदर बदले की आग जल रही थी। उसने हमारे घर की इज्जत और बहन के साथ गलत करने की कोशिश की। हमने उसका गला दबाकर मार दिया। वो तड़पता रहा और हाथ-पैर मारता रहा। हम उसे देखकर खुश होते रहे। वो मर गया था, लेकिन फिर भी 10 मिनट तक उसका गला दबाया। फिर उसे गालियां दीं, तब जाकर कहीं दिल को सुकून मिला।

कॉल डिटेल से पकड़ाए आरोपी एसपी विवेक सिंह ने बताया कि टीम ने हर्षित की कॉल डिटेल खंगाली, जिससे खुलासा हुआ कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अनबन और ब्रेकअप की बात भी सामने आ गई। आरोपियों ने भी हर्षित को धमकाने के लिए फोन किए थे। उसी आधार पर तहकीकात आगे बढ़ी। मुखबिर से पता चला कि आरोपी लाश को ठिकाने लगाने के लिए 15 किमी दूर ले गए थे। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img