Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Bhopal

ऑनलाइन गेमिंग एप पर सट्टा लगाते 9 आरोपी पकड़ाए

इंदौर क्राइम ब्रांच ने राउ इलाके की सिलिकॉन सिटी में ऑनलाइन गेमिंग एप पर सट्‌टा लगाते 9 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से करीब 20 मोबाइल, 2 लैपटॉप और अन्य सामान जब्त हुआ है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया की टीम ने सिलिकाॅन सिटी के एक फ्लैट में दबिश देकर यहां से धीरज राठौर निवासी अलीराजपुर,चंदन मोरे निवासी जिला गोरखपुर, नितिन गर्ग निवासी जबलपुर ,दीपक कुशवाह निवासी जबलपुर ,भारत सिंह निवासी जिला सरसा, विशाल बागडे निवासी बालाघाट, अमन पाटिल निवासी नागपुर, विजय पाल निवासी अलीराजपुर और आकाश निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ को पकड़ा है।

आरोपी Lotus ऐप से कस्टमर को आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे। अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ये सामान हुआ जब्त

एडिशनल डीसीपी के मुताबिक आरोपियों ने प्रदेश के बाहर भी लोगो को एप डाउनलोड करवाया था। उनके पास से 20 मोबाइल 2 लैपटॉप, 8 एटीएम, 18 हजार 250 नकदी ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा मिला है। आरोपियों पर अपराधा शाखा में गेमिंग एक्ट को लेकर केस दर्ज किया गया है।

Hot this week

बागसेवनिया में पुलिस का छापा: खंडहर में चल रहा था सट्टे का खेल, 7 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में पुलिस ने...

शादी की खुशियां दहशत में बदलीं, होटल प्ले एंड रिसोर्ट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

​भोपाल। राजधानी के भौंरी स्थित 'होटल प्ले एंड रिसोर्ट'...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

Topics

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img