Tuesday, November 17, 2026
16.1 C
Bhopal

करवा चौथ पर पति ने दिया जिंदगी का गिफ्ट

एक पति ने पत्नी को किडनी डोनेट किया। संयोग से दिन था करवा चौथ का। ऑपरेशन के बाद होश में आते ही पति ने कहा- पत्नी कैसी है। शादी के 32 साल हुए। तब से वही मेरी लंबी उम्र के लिए व्रत रखती थी, मुझे खुशी है कि उसकी लंबी उम्र के लिए आज मैं कुछ कर पाया।

ये कहानी है जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती 67 साल के ज्ञानदीप प्रमानिक और उनसे पांच साल छोटी उनकी पत्नी नीना की। शहर के कांचघर मोहल्ले में रहने वाले इस परिवार में करीब ढाई साल पहले संकट की शुरुआत हुई।

मार्च 2022 में नीना को तेज बुखार आया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी और वजन गिरने लगा तो ज्ञानदीप पत्नी को लेकर एक के बाद एक कई अस्पताल ले गए। कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें नागपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया क नीना की दोनों किडनी खराब हो चुकी है। डायलिसिस कराना होगा। ये समाधान भी स्थायी नहीं है। किडनी ट्रांसप्लांट ही रास्ता है।

पापा ने हौसले से संभाला पूरा परिवार

ज्ञानदीप प्राइवेट जॉब करते हैं, जबकि नीना हाउस वाइफ हैं। एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटे शुंभाकर प्रमानिक ने बताया कि लगातार मां की तबीयत बिगड़ रही थी। इलाज के लिए जबलपुर से नागपुर तक कई चक्कर लगाने पड़े। मां को आराम नहीं मिल रहा था। पापा ने मां और घर दोनों को संभाला। पापा ने डॉ. विशाल बड़ेरा की सलाह ली, तो उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट की बात कही।

पति-पत्नी का ब्लड ग्रुप हुआ मैच जबलपुर शहर के मेट्रो हॉस्पिटल में ज्ञानदीप का ब्लड किडनी डोनेशन के लिए टेस्ट किया गया। ब्लड ग्रुप मैच हो गया। अब तैयारी की गई ऑपरेशन की।15 सितंबर से किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरु कर दी गई चूंकि किडनी ट्रांसप्लांट को ले कर कई तरह की प्रशासनिक अनुमति लेनी पड़ती है। जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज से अखिरकार परमिशन मिल गई। फिर एक माह बाद 20 अक्टूबर 2024 को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। किडनी ट्रांसप्लांट नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. विशाल बडे़रा और डॉ. राजेश पटेल ने साढ़े चार घंटे में सफल ऑपरेशन से किया।

होश में आने पर सबसे पहले पत्नी को देखा डॉ. राजेश पटेल ने बताया ऑपरेशन रविवार सुबह 11 बजे से साढ़े चार घंटे तक चला। ऑपरेशन खत्म होने के करीब आधे घंटे बाद पहले ज्ञानदीप को होश आया। उनके पास के ही बेड पर पत्नी नीना को रखा गया था। उन्होंने नीना की ओर देखते हुए होश में आने पर पहला सवाल ये पूछा- नीना कैसी है? ऑपरेशन सफल रहा या नहीं। फिर उन्होंने कहा कि नीना मेरे लिए 32 साल से करवा चौथ पर व्रत रखती आई है। आज करवा चौथ पर मैंने पहली बार उसके लिए कुछ किया है। अच्छा लग रहा है।

डॉ. पटेल ने बताया पति-पत्नी दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। एक सप्ताह में अस्पताल से दोनों की छुट्टी कर दी जाएगी। दोनों सामान्य जीवन व्यतीत कर पाएंगे। किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img