Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

40 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए रेवेन्यू इंस्पेक्टर सस्पेंड

देपालपुर के रेवेन्यू इंस्पेक्टर नरेश बिवलाकर को रिश्वतखोरी के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने यह फैसला 18 अक्टूबर को बिवलाकर के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद लिया, जब उन्हें 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। सस्पेंशन के दौरान बिवलाकर का मुख्यालय सांवेर रहेगा।

दरअसल उजालिया के रहने वाले भगवान कुमावत ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके व अन्य के नाम पर 0.437 हेक्टेयर जमीन है। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया।इसका तहसीलदार कोर्ट देपालपुर में केस चल रहा था।

तहसीलदार कोर्ट देपालपुर ने 26 सितंबर 2024 को कब्जा हटाने का आदेश दिया, जिसका पालन रेवेन्यू इंस्पेक्टर नरेश बिवलाकर और पटवारी को कराना था। इसके बदले बिवलाकर ने 1.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से पहली किस्त 70 हजार रुपए वह पहले ही ले चुके थे। दूसरी किस्त 80 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।

इस बीच 18 अक्टूबर को लोकायुक्त ने बिवलाकर को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img