Friday, June 19, 2026
28.9 C
Bhopal

लालघाटी, गौतमनगर-कोहेफिजा में कल बिजली कटौती

भोपाल के 60 से ज्यादा इलाकों में मंगलवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी। इस वजह से सप्लाई बाधित रहेगी।

जिन इलाकों में सप्लाई नहीं होगी, उनमें लालघाटी, गौतम नगर, कोहेफिजा, सर्वधर्म, विनीजकुंज, एमपी नगर, पंचशील नगर, खानूगांव, जनता चौक, जाटखेड़ी समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं।

लाइन शिफ्टिंग की वजह से कोलार में कटौती

कोलार इलाके में बिजली लाइन और पोल की शिफ्टिंग की वजह से सप्लाई बंद रखी जाएगी। यहां 25 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती होगी।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 7 से 9 बजे तक मीरा कॉम्पलेक्स, एमपी नगर जोन-1 एवं आसपास।
  • सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक मान सरोवर कॉम्पलेक्स एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक निजामउद्दीन कॉलोनी, सागर ई-स्टेट, सुखसागर कॉलोनी, कमला पार्क, ख्वाजा कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक भोपाल टाउन, जाटखेड़ी, इडन पार्क, जनता चौक, खानूगांव, लेक व्यू, राजीव नगर, लालघाटी, एनआरआई कॉलोनी, कोहेफिजा, मीनाक्षी अपॉर्टमेंट, जीएडी चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कोरल वुड, पुलिस हाउसिंग, पर्यावास भवन, नर्मदा भवन, प्रियदशर्नी नगर, गौतम नगर, पंचशील नगर एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ईशान कॉलोनी, अनुष्का तनुष्का एरिया, गुंज नगर, वीर तेजाजी कॉलोनी, आकृति ईको सिटी, नंदी चौराहा,11 मिल टॉवर, 11 मिल तिराहा एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दानिशकुंज-2, 3, 4 और 5, विराशा हाइट्स, जेके टाउन, सिद्धि समृद्धि हाइट्स एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक सर्वधर्म सी सेक्टर, प्रियंका होम, गुड शेफर्ड, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन एवं आसपास के क्षेत्र।
  • दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक आम्र ईडन गार्डन, शिवालय, गिरधर परिसर, आम्र वैली, विधान एलिना, मंगेश हाइट, विनीत कुंज बी सेक्टर, पार्क सेरेना कॉलोनी, कस्टम कॉलोनी एवं आसपास।

सोमवार को कई इलाकों में बिजली कटौती इधर, सोमवार को भोपाल के कई इलाकों में बिजली कटौती हुई। वार्ड-73 स्थित शिवनगर कॉलोनी फेस-3 में शाम को बिजली बंद रही। बिना सूचना के बिजली कटौती होने से लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img