Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

सागर में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत

सागर के बेरखेरी में गुरुवार को नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर झूलता मिला है। वह करीब 15 दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी। गौरझामर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मायके पक्ष ने एसडीओपी देवरी शशिकांत सरयाम को आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग बेटी शहरवानो (30) को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बेटी की हत्या की है। परिजन ने शव का डॉक्टर की पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

कार की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे

शहरवानो पिता छोटे खां निवासी सोनपुर ने बताया कि बेटी की शादी करीब ढाई साल पहले बेरखेरी निवासी रिजवान खान के साथ की थी, एक साल की बेटी है। बाइक और दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले दहेज में कार लाने की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन मारपीट करते थे। दो महीने से वह मायके में रह रही थी। 15 दिन पहले ही ससुराल गई थी। आज पता चला कि बेटी का शव फंदे पर लटका मिला है। ससुराल वालों ने हमें सूचना नहीं दी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वालों ने बेटी की हत्या की है। निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। ​​​​​​

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img