Thursday, November 19, 2026
24.1 C
Bhopal

एक लाख की रिश्वत लेते बिजली कंपनी का इंजीनियर पकड़ाया

लोकायुक्त ने गुरुवार को मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र साहू को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। साहू ने यह रिश्वत आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी अजहरुद्दीन कुरैशी के जरिए ली थी। लोकायुक्त ने दोनों को आरोपी बनाते हुए 1 लाख रुपये जब्त किए हैं। इंजीनियर साहू ने फरियादी से कमर्शियल कनेक्शन को घरेलू कनेक्शन में बदलने के एवज में 2 लाख रुपये की मांग की थी।

ऑउट सोर्स कंपनी का कर्मचारी है अजहरुद्दीन क़ुरैशी।

फरियादी ने की थी लाेकायुक्त से शिकायत

फरियादी चाणक्य शर्मा, निवासी प्रिंस यशवंत रोड, ने 23 अक्टूबर को लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके मकान नंबर 45 (न्यू 34) पीवाय रोड पर 3 कमर्शियल कनेक्शन पूर्व से लगे हुए थे। उन्होंने इसी मकान में एक नए घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत मंडल में आवेदन किया था। जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र साहू द्वारा शर्मा के मकान का सर्वे करने के बाद कमर्शियल विद्युत कनेक्शन पैनल से एक घरेलू विद्युत कनेक्शन देने के एवज में उनसे 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

गुरुवार दोपहर, फरियादी शर्मा इंजीनियर साहू के बताए स्थान, सुभाष चौक स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान साहू ने आउटसोर्स कर्मचारी कुरैशी को रुपये लेने को कहा। जैसे ही शर्मा ने कुरैशी को रुपये दिए, टीम के डीएसपी अनिरुद्ध वाधिया, आरडी मिश्रा, इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर आदि ने इंजीनियर साहू और कर्मचारी कुरैशी को ट्रैप कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है

Hot this week

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img