Thursday, November 19, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल; घर की पुताई के बाद युवक ने किया सुसाइड

भोपाल के भीम नगर इलाके में गुरुवार रात एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना से पहले उसने देर रात तक घर की पुताई की। इस बीच पत्नी और दोनों मासूम बच्चे सो चुके थे। आधी रात सात साल के बेटे की नींद खुली। उसने पिता का शव शेड के पाइप में लटके देखा। तत्काल मामले की जानकारी मां को दी। मां ने शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारा। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अरविंद कुमार प्रजापति(35) निवासी भीम नगर थाना अरेरा हिल्स क्षेत्र का रहने वाला था। वह लोडिंग वाहन का चालक था। उसके भाई सुनील प्रजापति ने बताया कि काम से लौटने के बाद गुरुवार रात को भाई ने घर की सफाई की। दिवाली के चलते वह घर की पेंटिंग भी स्वयं कर रहा था। रात करीब 11:30 बजे तक उसकी बेटी-बेटा और पत्नी तीनों एक कमरे में सो गए।

देर रात 1 बजे बेटे की नींद खुली। वह देखने गया कि पिता ने कितनी पुताई कर ली। तब बेटे ने पिता का शव सफेद रंग के गमछे से लटकता था। उसने तत्काल मां को उठाया, मां ने शोर मचाकर पड़ोसियों से मदद मांगी। तब लोगों ने घर में आकर शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी।

मृतक का मोबाइल फोन जब्त

सूचना के बाद स्पॉट पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कमरे की तलाशी में पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। परिजनों ने भी आत्महत्या के संबंध में जानकारी होने की बात से इनकार कर दिया है।

पुलिस मृतक के मोबाइल की सीडीआर खंगालेगी। एएसआई छोटेलाल ने बताया कि मृतक के परिजनों के डिटेल बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

Hot this week

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img