Thursday, November 19, 2026
24.1 C
Bhopal

दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग ने ठंड और ज्यादा आतिशबाजी से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण के कारण संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। विभाग का कहना है कि प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर विपरीत असर पड़ सकता है। हवा में मौजूद हानिकारक तत्व जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और छोटे-छोटे कण (पर्टिकुलेट मैटर) स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।

पहली बार एडवाइजरी में विभाग ने आईसीएमआर की एक रिपोर्ट का जिक्र किया है, जिसमें भारत में होने वाली कुल मौतों का 18 प्रतिशत वायु प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के कारण होना बताया गया है। जब एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से 500 के बीच होता है, तो यह खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। प्रदूषण से आंखों, गले और त्वचा में जलन, सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे शिशु रोग, श्वसन रोग, हृदय रोग और न्यूरोलॉजी विभागों में सभी जरूरी संसाधन रखें। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन, नेबुलाइजर और वेंटिलेटर होने चाहिए। तेज पटाखों की आवाज से कानों में घंटी बजना, सुनने में कठिनाई और नींद में खलल जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

तेज आवाज वाले पटाखों से बचें स्वास्थ्य विभाग ने जनसमुदाय से अपील की है कि वे दीपावली पर अत्यधिक ध्वनि वाले पटाखों से बचें। विभाग ने “समीर एप” डाउनलोड करने की सलाह दी है ताकि लोग अपने क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त कर सकें। सुबह और देर रात व्यायाम से बचें क्योंकि इस समय वायु प्रदूषण का स्तर अधिक होता है। लकड़ी और कोयला जलाने से बचें।

Hot this week

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img