Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

इंदौर में दूल्हे ने डीजे संचालक को मारी तलवार

इंदौर के बाणगंगा में मंगलवार को बारात में डीजे आगे नहीं ले जाने से नाराज एक दूल्हे ने डीजे वाले पर तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान डीजे संचालक के दो साथियों की भी दोस्तों ने पिटाई कर दी। इस मामले में थाने आकर डीजे वाले पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस यहां शादी समारोह में भी पहुंची। दूल्हे के परिवार के लोगों ने शादी के बाद दूल्हे को खुद थाने में पेश कराने की बात कही। पुलिस अब आज आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार करेगी।

बाणगंगा पुलिस ने अभिषेक पुत्र राजेन्द्र मौर्य की शिकायत पर राहुल पुत्र सीताराम और उसके साथियों पर हमला कर मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक अभिषेक एसके डीजे के नाम से गाड़ी चलाता है। राहुल की मंगलवार को देवउठनी ग्यारस पर शादी थी। उसने कुशवाह नगर से नंदबाग तक के लिए डीजे किया था। दोपहर में करीब 3 बजे बारात पंडित जी की अटाले वाली गली नंबर 12 में पहुंची। यहां नर्मदा लाइन के लिए गड्‌ढा खुदा होने से डीजे संचालक ने दूल्हे के भाई को गाड़ी आगे ले जाने से मना कर दिया।

इस दौरान अभिषेक और दूल्हे के भाई की कहासुनी हो गई। तब राहुल गुस्से में घोड़ी से उतर कर आया और अभिषेक के सिर पर तलवार मार दी। अभिषेक के साथ गाड़ी पर मौजूद दो साथियों की भी राहुल के साथियों ने लात-घूंसे से पिटाई कर दी।

पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों ने विरोध किया

हमले की सूचना के बाद बाणगंगा थाने के बीट के जवान और डायल-100 मौके पर पहुंची। दूल्हे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने परिवार से कहा तो शादी में आए लोगों ने पुलिस से बहस की। उन्होंने शादी के बाद दूल्हे को थाने में पेश करने की बात कही। इधर अभिषेक का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने हमले और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक बुधवार को आरोपी दूल्हे की गिरफ्तारी ली जाएगी।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img