Thursday, June 18, 2026
37.5 C
Bhopal

भोपाल मीणा समाज नहीं करेगा मृत्यु भोज:स्व. मदनलाल रांझी परिवार ने की शुरुआत

भोपाल मध्य प्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन ने मृत्यु भोज न करवाने का संकल्प लिया है। इसकी शुरुआत मदनलाल रांझी परिवार की ओर से की गई। समाज के मुख्य संस्थापक एवं पूर्व महामंत्री स्वर्गीय मदनलाल रांझी की मां हिरिया बाई मीणा का 104 साल की आयु में गत दिवस स्वर्गवास हुआ। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को नबीबाग में किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लालाराम मीणा द्वारा आग्रह किया कि संगठन के संस्थापक मदनलाल रांझी थे। उनकी भावना अनुसार मृत्यु भोज नहीं किया जाना चाहिए। इस आग्रह को रांझी परिवार के बच्चों, नाती-पोतों ने स्वीकार किया। घोषणा की कि समाज संगठन का निर्णय मानते हुए मृत्यु भोज आयोजित नहीं करेंगे।

इस पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लालाराम मीणा, प्रदेश महामंत्री मान सिंह रावत सहित वरिष्ठ समाज जनों द्वारा परिवार का आभार व्यक्त किया। कहा कि परिवार ने इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में भूमिका निभाई। अब इस परंपरा का समान में आगे पालन किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img