Wednesday, June 17, 2026
33.1 C
Bhopal

भोपाल में बेस्ट प्राइज रिटेल के 2 कर्मचारियों पर FIR

भोपाल के मिसरोद के बेस्ट प्राइज रिटेल स्टोर से करीब 4.80 लाख रुपए के तेल के पैकेट इंदौर के लिए रवाना किए गए थे। स्टोर के दो कर्मचारियों ने ही तेल के बॉक्स इंदौर भेजने के बजाए भोपाल में ही किसी दूसरे व्यापारी को बेच दिए।

शिकायत मिलने के बाद मिसरोद पुलिस ने जांच की और कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

मिसरोद थाना प्रभारी मनीषराज भदौरिया ने बताया-

सचिन सोनी (39) इंदौर में रहते हैं। किराने का कारोबारी करते हैं। सितंबर के महीने में उन्होंने भोपाल के मिसरोद स्थित बेस्ट प्राइज रिटेल स्टोर से रुचि स्टार कंपनी का तेल खरीदने के लिए बुकिंग की थी। 4 लाख 80 हजार 721 रुपए का भुगतान किया था।

कारोबारी ने किया था अग्रिम भुगतान

अग्रिम भुगतान होने के बाद गत 22 सितंबर को 345 बॉक्स बेस्ट प्राइज से रवाना किए गए। माल की डिलीवरी अधिकतम 27 सितंबर तक हो जानी थी लेकिन माल की डिलीवरी 29 सितंबर तक नहीं हुई तो सचिन सोनी ने पहले तो रिटेल स्टोर में पता किया। वहां से भी कोई सटीक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी।

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

मिसरोद पुलिस ने जांच में पाया बेस्ट प्राइज के कर्मचारी आशीष शर्मा और शिवम चतुर्वेदी को माल को इंदौर पहुंचाने का काम दिया गया था। उन्होंने रिटेल स्टोर से माल लोड करवाया लेकिन उसे इंदौर ले जाने के बजाए भोपाल में ही किसी अन्य व्यापारी को बेच दिया। जांच में यह तथ्य आने के बाद पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Hot this week

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

Topics

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img