Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल निगम कमिश्नर की कार्रवाई: 5 का 15 दिन का वेतन भी कटेगा

सफाई में लापरवाही मिलने पर भोपाल के 3 एएचओ (सहायक स्वास्थ्य अधिकारी) को नोटिस थमाए गए हैं, जबकि 5 दरोगा-सुपरवाइजर का 15-15 दिन का वेतन काटने की कार्रवाई हुई है। एक दरोगा को कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव ने निलंबित कर दिया है।

कमिश्नर यादव शनिवार सुबह शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे थे। इसी दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। कचरे या ग्रीन वेस्ट में आग लगाने, कार्य में लापरवाही बरतने और निर्देशों का पालन नहीं करने पर नोटिस, निलंबन और वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।

इन पर हुई कार्रवाई

  • वार्ड-60 के नोडल अधिकारी केसी गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा, राजीव सक्सेना और वाशुदेव उदेनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
  • वार्ड-76 के दरोगा विजय बालूए, वार्ड-50 के दरोगा रंजीत करोसिया, वार्ड-45 एमपी नगर जोन-2 के सुपरवाइजर पंकज कुंडे एवं वार्ड-51 के दरोगा रंजीत मरोठिया का 15-15 दिवस का वेतन कटेगा।
  • वार्ड-60 के दरोगा त्रिशूल तुनैया को निलंबित किया गया है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img