Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

भोपाल में गैस एजेंसी संचालक को आया धमकी भरा कॉल:आरोपी बोला- पीछा किया तो अंजाम बुरा होगा; केस दर्ज

भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक की शिकायत पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज किया है। 20 नवंबर की रात 8 बजे उनके मोबाइल पर थ्रेट कॉल आया था। कॉलर ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि, मेरा पीछा किया तो अंजाम का ध्यान रखना। आगे से पीछा किया तो जान से जाओगे।

जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज की। धमकाने वाले नंबर की सीडीआर पुलिस खंगाल रही है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं की जा सकी है।

टीआई अजय कुमार सोनी ने बताया कि, बुद्धसेन शर्मा ई-7 अरेरा कॉलोनी में रहते हैं। नैनिका गैस एजेंसी का संचालन करते हैं। बुधवार की रात उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। आरोपी ने बिना कोई बात किए उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि, अगर मेरा पीछा करना बंद नहीं किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

पूछताछ में शर्मा ने पुलिस को बताया कि आरोपी को नहीं जानते हैं। उसने कॉल पर अपना परिचय भी नहीं दिया था। मोबाइल की कॉन्टैक्ट लिस्ट में भी उनका नाम नहीं था। कॉल करने वाले की आवाज को पहचानने से भी आरोपी ने इनकार कर दिया है। आरोपी के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img