Thursday, June 18, 2026
31.3 C
Bhopal

भोपाल में आग में झुलसे युवक की मौत

भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहने वाले पुताई ठेकेदार की आग की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान सोमवार तड़के सुबह मौत हो गई। 23 दिसंबर को काम से लौटने के बाद हाथ में लगे पेंट को उन्होंने थिनर से साफ किया था।

इसके तत्काल बाद उन्होंने बीड़ी जलाने के लिए लाइटर जलाया। इससे उनके कपड़ों में आग लग गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रोहित नगर का रहने वाला था मृतक

राजेश मालवीय (40) पुत्र प्रभुलाल मालवीय रोहित नगर शाहपुरा के रहने वाले थे। पुताई की ठेकेदारी करते थे। 23 दिसंबर को काम से लौटने के बाद थिनर से हाथ साफ किए थे। इसी बीच बीड़ी जलाई तो आग लग गई।

इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। उनके तीन बेटी और एक बेटा है। पत्नी गृहिणी हैं। सोमवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img