Tuesday, October 20, 2026
24.9 C
Bhopal

“राधे राधे गैंग” ने लूटे थे 18 लाख रुप

नागदा में चार दिन पहले शराब कम्पनी के ऑफिस में हुई 18 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट में पुलिस ने “राधे राधे गैंग” के बदमाशों को पकड़ा है। वारदात कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने ग्वालियर की गैंग के साथ मिलकर की थी। मामले में घेराबंदी के दौरान एक बदमाश के हाथ पैर टूट गए।

जानकारी के अनुसार प्रकाश नगर की गली नंबर 1 में शिवा बाबा शराब कंपनी के ऑफिस में रोजाना की तरह दिन भर का कैश रखा था। बुधवार सुबह ऑफिस खुलते ही यहां दो स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर 5 बदमाश आए और कंपनी के दफ्तर में मौजूद तीन कर्मचारियों से हथियारों के बल पर 18 लाख रुपए लूट ले गए। बदमाश कंपनी के दफ्तर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात को देखते हुए डीआइजी नवनीत भसीन नागदा पहुंचे थे और मामले की जानकारी लेकर कार्यवाही की बात की थी ।

11 लाख बरामद, चार बदमाश घायल –

18 लाख रुपए से अधिक की लूट में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे थे। जिसमें ग्वालियर के कौशल गुर्जर की पहचान होने के बाद खोजबीन में पता चला था कि कौशल ने ग्वालियर की राधे राधे गैंग से जुड़े आकाश जाटव, राहुल, सन्नी और रोहित शर्मा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार को बदमाशों के ग्वालियर भागने की तैयारी का पता चलने पर नागदा पुलिस ने बैरिकेडिंग की तो चार बदमाश भागने के चक्कर में उससे टकराकर घायल हो गए। पुलिस ने उनके पास बैग से करीब 11 लाख रुपए, एक कट्टा और चाकू बरामद किया है।

सरगना फरार

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कौशल पर ग्वालियर में पांच केस दर्ज हैं। यह जानकारी मिलने पर दो माह पूर्व कंपनी ने उसे नौकरी से हटा दिया था। उसे पता था कि कंपनी के ऑफिस में कैश कब लाया जाता है। इसलिए उसने ग्वालियर के अपने चारों दोस्तों को बुलाकर वारदात की योजना बनाई। मामले में फरार कौशल पर 30 हजार इनाम घोषित किया गया है।

Hot this week

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img