Thursday, October 8, 2026
31.1 C
Bhopal

रात में वरमाला, सुबह दूल्हे की मौत

सागर में शादी की रस्मों के बीच अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

ये घटना शनिवार सुबह की है। इससे पहले शुक्रवार शाम को वरमाला कार्यक्रम हुआ था। जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी। दोनों परिवार में खुशियों का माहौल था।

शनिवार सुबह पांव पखारने की रस्म के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक के कारण दूल्हे की मौत हुई है।

शुक्रवार शाम को आई थी बारात दरअसल, सागर के राजघाट रोड पर एक निजी होटल के मैरिज गार्डन में हर्षित चौबे की शुक्रवार शाम को जैसीनगर से बारात आई थी। शादी समारोह में परिजन, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। बारात में परिजन जमकर थिरके भी थे।

दूल्हे की मौत से सदमे में परिवार दूल्हे की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में आ गया। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। दूल्हे को शव को परिजन पैतृक गांव जैसीनगर ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

परिचितों ने बताया कि हर्षित कुछ सालों से सागर के परकोटा में रह रहे थे। गोपालगंज में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। हर्षित अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। वह बहनों में सबसे छोटा था। इकलौते भाई की मौत से बहनें सदमे में हैं।

रातभर चेहरे पर रही मुस्कान, दोस्तों से बात की शादी में शामिल होने पहुंचे हर्षित के दोस्तों ने बताया कि रात करीब 10 बजे बारात में शामिल होने पहुंचे थे। हर्षित खुश था और चेहरे पर मुस्कान थी। उसने सभी से बातचीत की। देर रात वरमाला कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद वे वापस लौट आए। सुबह सोकर उठे तो पता चला कि हर्षित का निधन हो गया। यह सुनकर भरोसा नहीं हुआ।

Hot this week

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

Topics

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img